जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं
निस्तारण के लिये अधिकारियों को दिये निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने जनता दर्शन में फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए। अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी का निस्तारण निष्पक्ष और समयबद्ध होना चाहिए। इस दौरान जिलाधिकारी को 13 शिकायतें प्राप्त हुईं जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों का तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।











