सेवानिवृत्त जनों के प्राप्त मामलों का नियमानुसार विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर करायें निस्तारण: डीएम
कहा— प्राप्त मामलों का निस्तारण सभी 15 दिन में नियमानुसार करें निराकरण
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित पेंशनर्स दिवस पर विभिन्न विभागों से सेवानिवृत हुए जनों की समस्याओं को सुना और प्राप्त आवेदनों का संज्ञान लेते हुए आश्वस्त किया कि जो भी मामले भुगतान संबंधी प्राप्त हुए हैं, उनका हर संभव प्रयास करते हुए विभाग/पटल के माध्यम से आगामी 15 दिन में नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने अपने सेवाकाल के दौरान कार्य करते हुए लोगों को समस्याओं से निजात दिलाई है और अब आप लोग अपनी समस्या के लिए इधर-उधर भटके यह बहुत पीड़ादायक है।
आगामी बैठक के पूर्व प्राप्त मामलों की निस्तारण संबंधी सूचना आपको प्राप्त करा दी जाएगी जिससे पुनः शिकायत का अवसर नहीं मिलेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेन्द्र पाल सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप कुमार, सहायक कोषाधिकारी अजय तिवारी, गौरव पाण्डेय लेखाकार, मनीष गुप्ता लेखाकार सहित संबंधित अधिकारी एवं पेंशनर्स आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






