HomeTrendingप्रदेश में राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को मुख्यमंत्री...

प्रदेश में राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

  • प्रदेश में राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

  • मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 4300 लाभार्थियों के बैंक खातों में अन्तरित की गई रू. 215 करोड़ की सहायता राशि

  • जनपद के 130 लाभार्थियों के खातों में पहुंची 5.02 करोड़ की धनराशि

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र का वितरण एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 4300 लाभार्थियों के बैंक खातों में रू. 215 करोड़ की सहायता राशि का डिजीटली अन्तरण किया गया। इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अमिता यादव व अन्य अधिकारियों तथा लाभार्थियों की उपस्थिति में जुुपिटर हॉल में आयोजित कार्यक्रम तथा प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे के साथ 15 लाभार्थियों शेर अली पुत्र मोलहे, विनय कुमार पुत्र शिव कुमार, रूबीना पत्नी रमज़ान अली, कृष्णावती पत्नी सियाराम, साबित राम पुत्र सियाराम, पिन्टू वर्मा पुत्र सियाराम, मजीदन पत्नी शाहिद अली, नूरजहां पत्नी ननकू खां, रानी पत्नी राम पाल, विमला देवी पत्नी जीवनलाल, निर्मला पत्नी मस्तराम, बेबी वर्मा पत्नी सुरेन्द्र प्रसाद, सुषमा देवी पत्नी नन्द किशोर, फरीदा खातून पत्नी नसीम व ननकई पत्नी जय चन्द्र को रू. 58 लाख 75 हज़ार की धनराशि के डेमो चेक का वितरण किया गया।जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना वित्तीय वर्ष 2026-2027 में 105 स्वीकृत दावों के सापेक्ष 130 लाभार्थियों को रू. 5,02,00,000=00 (रू. पांच करोड़ 02 लाख) की सहायता धनराशि का भुगतान लाभार्थियों के बैंक खातों मे किया जा रहा है। इसमें तहसील कैसरगंज के 20 दावे के सापेक्ष 26 लाभार्थी, तहसील सदर बहराइच के 16 दावे के सापेक्ष 23 लाभार्थी, तहसील महसी के 15 दावे के सापेक्ष 16 लाभार्थी, तहसील नानपारा के 28 दावे के सापेक्ष 36 लाभार्थी, तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) के 14 दावे के सापेक्ष 17 लाभार्थी एवं तहसील पयागपुर के 12 दावे के सापेक्ष 12 लाभार्थी हैं। श्री पाण्डेय ने बताया कि जनपद बहराइच में वित्तीय वर्ष 2026-2027 अन्तर्गत अर्थात् 01 अप्रैल, 2026 से अब तक 419 दावों को स्वीकृत किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2026-2027 में 289 स्वीकृत दावें के सापेक्ष 413 लाभार्थियों को रू. 13,84,04,600-00 (रू. तेरह करोड़ चौरासी लाख छियालिस सौ रूपये) का भुगतान किया गया है।जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना अन्तर्गत मृत्यु या 100 प्रतिशत विकलांगता पर रू. 5,00,000, जबकि आंशिक विकलांगता (अंग भंग) होने पर रू. 1,00,000 से रू. 3,00,000 तक की मदद मिलती है। योजना अन्तर्गत जमीन मालिक (खातेदार) के साथ-साथ भूमिहीन खेतिहर मजदूर, पट्टाधारक और बटाईदार (साझा खेती करने वाले) भी शामिल हैं। योजनान्तर्गत सांप का काटना, बिजली गिरना, डूबना, जंगली जानवर का हमला, आग लगना या सड़क-रेल दुर्घटना जैसी आकस्मिक घटनाएं होने पर 6 महीने (180 दिन) के भीतर तहसील कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना जरूरी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया लाभार्थी परिवार के बच्चों को मुख्यमंत्री बाल योजना से भी लाभान्वित कराया जाय। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अमिता यादव, तहसीलदार सदर अनिरूद्ध यादव, नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव, प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार मिश्रा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुमित तिवारी, कलेक्ट्रेट के पटल सहायक, लाभार्थी एवं परिजन मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read