HomeTrendingआजमगढ़ पुलिस ने बांटी खुशियां, बच्चों एवं बुजुर्गों को उपहार देकर मनाया...

आजमगढ़ पुलिस ने बांटी खुशियां, बच्चों एवं बुजुर्गों को उपहार देकर मनाया गया त्योहार

  • आजमगढ़ पुलिस ने बांटी खुशियां, बच्चों एवं बुजुर्गों को उपहार देकर मनाया गया त्योहार

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद पुलिस ने सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ग्राम प्रहरियों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ खुशियां साझा कीं। पुलिसकर्मियों ने मिठाई, दीपक, मोमबत्ती और उपहार सामग्री वितरित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों के थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों ने अपने थाना क्षेत्रों में पहुंचकर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी खुशियों में सहभागिता किया। पुलिसकर्मियों की इस पहल से बच्चों और परिवारों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। मिठाई और उपहार पाकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। वहीं ग्राम प्रहरियों के साथ भी पुलिस ने संवाद स्थापित कर उनके योगदान की सराहना किया। जनपद पुलिस की इस पहल का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना और आपसी सौहार्द एवं जनविश्वास को मजबूत करना भी रहा।

 

 

 

 

Must Read