खाई में गिरी टेंपो ट्रैक्स, 8 लोगों की मौत

खाई में गिरी टेंपो ट्रैक्स, 8 लोगों की मौत

बड़वानी(पीएमए)। मध्य प्रदेश के बड़वानी में महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल तोरणमाल में 26 सवारियों से भरी टेंपो ट्रैक्स की क्रूजर गाड़ी MP-14-BD-0767 खाई में 400 फीट नीचे गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। तोरणमाल मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

 

बस हादसे में 30 लोगों की मौत

घटना महाराष्ट्र के नंदुरबार में घटी, लेकिन सभी मृतक बड़वानी जिले के हैं। हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शोक जताया है। महाराष्ट्र सीमा पर स्थित मध्य प्रदेश के खेतिया क्षेत्र के थाना प्रभारी संतोष सांवले ने बताया कि मृतक और घायल बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। बड़वानी कलेक्टर और एसपी ने तहसीलदार पानसेमल को टीम के साथ मौके पर भेजा। टीम को वहां के मसावद थाना प्रभारी ने बताया कि घाट की चढ़ाई के वक्त ड्राइवर गाड़ी के गियर समय पर नहीं बदल पाया। इस वजह से गाड़ी रिवर्स जाने लगी। ड्राइवर जीप को नियंत्रित करने की बजाए उससे कूद गया।

 

दबंगों ने किया अवैध चकरोड निर्माण

ड्राइवर के कूदने के बाद गाड़ी की छत पर बैठे करीब 10 यात्रियों ने कूदकर जान बचा ली। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को नंदुरबार के अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक व्यक्ति को मामूली चोट के चलते मध्य प्रदेश में भर्ती करा दिया गया है। 5 लोग मामूली घायल हैं। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर की तलाश जारी है। वह घटना के बाद से ही फरार हो गया है।

 

दोस्तों के साथ घूमने आई 17 वर्षीय युवती से दुष्कर्म

घटना रविवार को शाम 4.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार जीप में 25 लोग सवार थे। 4 लोग घायल हुए तो 4 अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। अनियंत्रित होकर जीप खड़की घाट से 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। मृतक और घायल बड़वानी जिले के पाटी ब्लॉक के ग्राम सेमलेट, खेरवानी, चैरवी क्षेत्र के रहने वाले हैं। खेतिया टीआई संतोष सावले ने बताया ये लोग दर्शन कर लौट रहे थे। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ये सभी शिवपंथी समाज के लोग है। घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। पांच घायलों को तोरणमाल के अस्पताल पहुंचाया गया।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent