ट्रांसफर फार्म रिजेक्ट होने पर लखनऊ पहुंचे शिक्षक

ट्रांसफर फार्म रिजेक्ट होने पर लखनऊ पहुंचे शिक्षक

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में किए गए स्थानांतरण आवेदनों को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निरस्त किए जाने पर राजकीय शिक्षक संघ के शिक्षकों ने विभागीय उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया है। संगठन के प्रांतीय महामंत्री सत्यशंकर मिश्र, प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष जेडआर खान व जिलाध्यक्ष रामकेश कुशवाहा के नेतृत्व में पीड़ित शिक्षकों ने विभागीय उच्चाधिकारियों से मिलकर इस समस्या से अवगत कराया। जिस पर उच्चाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को शासन के आदेशानुसार नियमतः ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदनों को अग्रसारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर शिक्षक कौशल कुमार, भूरे सिंह, मनश्याम वर्मा, रवेन्द्र सिंह, शुभम पाण्डेय, रमेश यादव, शैलेश यादव, सोनम, अमृतलाल सरोज, गुंजन सिंह, गुडिया देवी, सुभाष चन्द्र, प्रमोद कुमार पाल, राकेश कुमार, विनय कुमार विश्वकर्मा, विमल यादव, मनीष कुमार, कपिल देव यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA