• Click here - to use the wp menu builder
Search
  • Chitrakoot

भाकियू पदाधिकारियों ने किसान समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

By
Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997
-
June 9, 2025
174

भाकियू पदाधिकारियों ने किसान समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को सदर ब्लाक व पहाड़ी ब्लाक में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसके बाद भाकियू पदाधिकारियों ने किसान समस्याओं के समाधान के लिए खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। सदर तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बेड़ का समय चल रहा है, लेकिन समिति में खाद्य की उपलब्धता नहीं है तथा बीज गोदाम में भी बीज उपलब्ध नहीं है जिससे किसानों को विलंब हो रहा है। कहा कि गल्ला मंडी परिसर में किसाने के नीलामी चबूतरो से अवैध कब्जा हटाया जाना चाहिए। जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि मंडी परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मंडी में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जानी चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह चौहान ने कहा कि बरसात से पूर्व सभी गौशालाओं में भूस की व्यवस्था व जानवरों को संरक्षित करने की तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए। बताया कि गांवों में पीने के पानी को लेकर भारी समस्या है। किसान रामेश्वर सिंह ने कहा कि किसानों खाद नहीं दी जा रही है। इस मौके पर जिला महामंत्री अरुण कुमार पाण्डेय, युवा विंग जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, महामंत्री सिद्धार्थ सिंह, जयनारायण सिंह, विजय त्रिपाठी, श्रीकेशन राजपूत, जयनारायण मिश्रा, रामप्यारे, बबलू, छेदीलाल, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • TAGS
  • BKU officials submitted a memorandum regarding farmers' problems
  • भाकियू पदाधिकारियों ने किसान समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    Previous articleविद्यार्थी परिषद के दोबारा जिला संयोजक बने तेज
    Next articleट्रांसफर फार्म रिजेक्ट होने पर लखनऊ पहुंचे शिक्षक
    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997

    RELATED ARTICLES

    गोस्वामी तुलसीदास व मुंशी प्रेमचन्द्र की रचनाओं पर हुआ व्याख्यान

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - August 2, 2025

    झूला महोत्सव के 10वें वर्ष श्री रघुवर किशोर जानकी मन्दिर में...

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - August 2, 2025

    किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का कृषि विज्ञान केन्द्र में हुआ सजीव...

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - August 2, 2025
    ABOUT US
    आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
    Contact us: [email protected]
    © Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]