वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 212 वाहनों का किया गया चालान

वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 212 वाहनों का किया गया चालान

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। चलाये जा रहे सडक सुरक्षा पखवाड़ा का उद्घाटन जिलाधिकारी कार्यालय से किया गया। जागरूकता रैली में विद्यालय के बच्चों सहित यातायात विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। उक्त रैली को जॉइंट मजिस्ट्रेट द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में अपर जिलाधिकारी चंदौली, एआरटीओ चंदौली, क्षेत्राधिकारी यातायात चंदौली, प्रभारी टीएसआई अन्य यातायात के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। “सड़क सुरक्षा पखवाड़ा”के तहत यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में दिन शुक्रवार को एआरटीओ चन्दौली व यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा स्कूलों के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। मॉडिफाई साइलेंसर, काली फिल्म, हूटर/सायरन व प्रेशर हार्न के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही भी की जा रही है। वाहनों के लाइट इंडिकेटर, वाईपर आदि की चेकिंग की गई। वाहनों पर रेट्रोरिफ्लेक्टर लगाया गया एवं यातायात नियमों की जानकारी हेतु पम्पलेट वितरित किया गया। सभी से वाहन चलाते समय सीटबेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने के लिए अपील की जा रही है। प्रवर्तन की कार्यवाही के क्रम में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल-212 वाहनों का चालान किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA