सरस्वती डेण्टल हॉस्पिटल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

सरस्वती डेण्टल हॉस्पिटल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। स्थानीय क्षेत्र के गंजबसनी स्थित जे.डी पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती डेंटल हॉस्पिटल एवं जे.डी पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में दिन शनिवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शरीर में दांत एवं उससे संबंधित बीमारियों का उपचार कर उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को दंत संबंधित रोग के प्रति जागरूक किया गया।
वहीं जिले के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ० आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि दात हमारे शरीर, हमारे मुख का एक महत्वपूर्ण अंग है। लिहाजा इसे स्वस्थ रखें एवं इनका नियमित रूप से जांच एवं सफाई करवाना आवश्यक है। वहीं पान, गुटका,तंबाकू का सेवन करने से मुख जलित रोग के कारक होते हैं जिससे मुंह के कैंसर जैसे रोग होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में इसे दूरी बनाकर रखें। वहीं डॉ० आनंद ने कहा कि छात्र देश के भविष्य हैं। सामाजिक एवं शारीरिक विषयों के प्रति देश के यह कर्णधार जागरूक रहे।
शिविर में 300 लोगों की निशुल्क जांच कर उन्हें दवा वितरित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य तनवीर अहमद सहित विद्यालय के वंशराज यादव, राजेंद्र यादव, माधुरी मिश्रा, दिलीप सिंह, डॉ अनुज सहित शिक्षक के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA