प्रदेशस्तरीय सीनियर पुरूष वर्ग फुटबाल खेल प्रतियोगिता का चयन/ट्रायल 18 को

प्रदेशस्तरीय सीनियर पुरूष वर्ग फुटबाल खेल प्रतियोगिता का चयन/ट्रायल 18 को

राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। खेल निदेशालय उ0प्र0 के निर्देशानुसार जिला क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2023-24 में आयोजित होने वाली दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वर्ग फुटबाल खेल प्रतियोगिता का जिला एवं मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सीनियर पुरूष वर्ग फुटबाल खेल प्रतियोगिता का जिला स्तर ट्रायल्स अमेठी में 18 दिसम्बर एवं मण्डल स्तर ट्रायल्स अयोध्या में 20 दिसम्बर तथा क्षेत्रीय खेल कार्यालय बस्ती में 28 दिसम्बर 2023 से 4 जनवरी 2024 तक प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उपरोक्त खेल का जिला स्तर चयन/ट्रायल्स 18 दिसम्बर को सायं 3 बजे एचएएल कोरवा अमेठी में आयोजित कराया जायेगा तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA