• Home
  • Trending
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Advertise
  • Delhi
  • Viral
  • About Us
  • Contact Us
Search

New twist in Dhananjay Singh’s case

जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई थी। न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तिथि नियत कर दिया। जिससे उनके समर्थकों में मायूसी है। आपको बता दे कि लाइन बाजार थाने में नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने पूर्व सांसद धनंजय व विक्रम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था कि आरोपियों ने जबरन गिट्टी, बालू आपूर्ति के लिए दबाव डालते हुए धमकी दी।उसका अपहरण कर धनंजय के घर ले जाया गया। धनंजय पिस्टल दिखाकर उसे धमकी दी। रंगदारी मांगी गई। वर्तमान में दोनों आरोपी जेल में हैं। वादी अभिनव सिंघल ने धारा 164 सीआरपीसी के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज करा दिया है जिसकी नकल भी न्यायालय से ली गई है। धनंजय के समर्थक पूरी उम्मीद लगाए बैठे थे कि मंगलवार को जमानत पर यदि बहस हुई तो जमानत मंजूर हो जाएगी। सुनवाई टलने से उनके समर्थक मायूस हो गए।

धनंजय सिंह के केस में आया नया मोड़, पढ़िए पूरी खबर

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - July 7, 2020
ABOUT US
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
Contact us: [email protected]
  • Home
  • Trending
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Advertise
  • Delhi
  • Viral
  • About Us
  • Contact Us
© Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]