• Click here - to use the wp menu builder
Search

Bully miscreants made jewelery shop hunt

जौनपुर। पवारा बाजार में हौसला बुलंद बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 बजे दुकान में धावा बोलकर असलहा सटाकर दुकानदार को कब्जे में ले लिया। इस दौरान दुकान में रखे 10 लाख रुपये के आभूषण लेकर चंपत हो गए। तीन बाइक पर सवार होकर पहुंचे छह बदमाशों ने ज्वेलर्स अमरनाथ गुप्ता की दुकान पर धावा बोल दिया। दुकानदार कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने कनपटी पर उसे असलहा सटा दिया। दुकानदार ने बताया कि बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे और कपड़े से मुंह बांधे हुए थे। इस दौरान ज्वेलर्स को उन्‍होंने धमकाया और दुकान में रखे 200 ग्राम सोने के आभूषण एवं बीस हजार रुपये कीमत की चांदी के आभूषण लेकर मुंगराबादशाहपुर की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। हालांकि सराफा कारोबारी की दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है जिसमें पूरी वारदात कैद हुई है। घटना को देख रहे आसपास के लोग जुटने लगे तो बदमाशों ने भय फैलाने के लिए हवा में फायर भी किया। दिनदहाड़े घटी घटना से बाजार में दहशत फैल गई है। फिलहाल जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लेने के साथ ही पुलिस चारों तरफ नाके बंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। हालां‍कि दोपहर तक आरोपितोंं की न तो शिनाख्‍त हो सकी और न ही उनको पकडा जा सका। दिन दहाड़े हुई इस वारदात की वजह से कारोबारियों मेें खौंफ की स्थिति है और पुलिस प्रशासन से कारोबारियों को सुरक्षा देने की मांग की है।

हौसला बुलंद बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया शिकार, 10 लाख...

Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - July 31, 2020
ABOUT US
आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
Contact us: [email protected]
© Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]