मुख्य मार्ग पर अटखेलिया करते हैं आवारा गौवंश

मुख्य मार्ग पर अटखेलिया करते हैं आवारा गौवंश

आम जनमानस को हो रही परेशानी, नगर पंचायत नहीं देती ध्यान
तेजस टूडे ब्यूरो
गुरदीप सिंह
औरैया। पूरा मामला नगर पंचायत अटसू का है जहां फफूंद बाबरपुर मार्ग पर आवारा गौवंश आए दिन दंगल लड़ते दिखाई देते हैं जिसके कारण मुख्य मार्ग जाम जाम लग जाता है। आम जनमानस तो इतना परेशान हैं कि आने जाने वाले राहगीरो को आवारा गौ वंश की वजह से या तो रास्ता काट कर निकलते हैं या फिर उनके हट जाने के बाद निकलते है। यदि समय रहते नगर पंचायत प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना इन आवारा गौवंशों की वजह से घट सकती है। क्योंकि आवारा गौ वंश अकसर मुख्य मार्ग पर ही लड़ने लगते हैं जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हों सकता है। इन आवारा गौवंशों की वजह से फल सब्जी की रेड़ी लगाने वाले तो इतने परेशान रहते हैं कि जरा सी नजर हटते ही उनका नुकसान कर देते हैं। स्कूल आने जाने वाले बच्चों और अध्यापकों को भी स्कूल जानें में लेट कर देते हैं। खासकर महिला टीचरों को इन आवारा गौ वंशो की वजह से अक्सर परेशान देखा जाता हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इन आवारा गौवंशों पर बहुत धन खर्च कर रही है लेकिन जमीन पर सरकार की योजनाओं को नगर पंचायत प्रशासन जमकर पलीता लगा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भी समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ किसान परेशान हैं। ये आवारा गौवंश बाजरा की खेती को इन दिनों बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान इन आवारा गौवंशों की वजह से सारी सारी रात जागते रहते हैं। फिर भी ये गौवंश किसानों की फसलों को नजर हटते ही चौपट कर देते हैं। आम नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और सम्बन्धित अधिकारियों को आम जनमानस की समस्या को देखते हुए गोवंशों को गौशाला में भिजवाए जाने की मांग की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA