रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय में हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम

रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय में हुआ उन्मुखीकरण कार्यक्रम

तेजस टूडे ब्यूरो
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय में एकेडमिक कमेटी के तत्वावधान में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां नवप्रवेशी स्नातक एवं परास्नातक की छात्राओं के सम्मुख सभी प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं ने अपना और अपने विषय का विस्तृत परिचय दिया। प्राचार्य डॉ. पूनम सिंह ने महाविद्यालय के नियमों, गुणवत्तापरक शिक्षा अनुशासन तथा पाठ्य सहगामी क्रियाओं के बारे में छात्राओं को अवगत कराया। कमेटी हेड कामना सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षिक विकास यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कामना सिंह एवं प्रियंका मिश्रा मंशा पाल ने किया। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक, प्राध्यापिकाएं एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA