राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से जौनपुर के राजकीय गेस्ट हाउस में उपजिलाधिकारी प्रथम अर्चना ओझा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव यादव, महिला थानाध्यक्ष सरोज सिंह, उपनिरीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन पुष्पा देवी, उपनिरीक्षक देवेन्द्र यादव, अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल संरक्षण अधिकारी की उपस्थिति में सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग गीता बिन्द ने जनसुनवाई का आयोजन किया।
इस दौरान कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए जहां गीता बिन्द ने सम्बन्धित लोगों को उक्त आवेदन पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जन सुनवाई के पश्चात जिला जेल के महिला सेल का निरीक्षण किया गया। रसोई में जाकर खाने की गुणवत्ता देखी गयी। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ओ0पी0डी0 में आने वाली मरीजों की संख्या और दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गयी। मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को बेहतर साफ सफाई हेतु निर्देषित किया गया। महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया जिसमें एस0एन0सी0यू0 वार्ड, लेबर रूम एवं के साथ ही वार्ड में जाकर महिलाओं से डाक्टर एवं दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गयी।
थाना कोतवाली के महिला सेल का निरीक्षण करते हुये रजिस्टर का अवलोकन किया गया। आने वाली महिलाओं के समस्तयाओं के निस्तारण के बारे में पूछा गया जिस पर उपनिरीक्षक कंचन पाण्डेय ने यथोच्चित उत्तर दिया ग्राम लपरी में महिलाओं के मुद्दे पर ग्रामवासियों के वार्ता की गयी। ग्रामवासियों को जिला प्रोबेशन अधिकारी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत संचालित स्पान्सरशिप योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। तत्पश्चात विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर 112, 1090, 181, 1098 के बारे में जानकारी दी गयी। महिला थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को पुलिस विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए पम्पलेट का वितरण किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA