एकीकृत बागवानी विकास मिशन में आयोजित हुई राज्यस्तरीय कृषक गोष्ठी
कृषकों की समृद्धि का आधार बनेगी विषमुक्त औद्यानिक खेती: विधायक
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एम.आई.डी.एच.) योजनान्तर्गत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर कृषि भवन परिसर में राज्यस्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, उप कृषि निदेशक विनय वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ वर्मा, एसडीओ कैसरगंज डॉ. शिशिर वर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के कृषि वैज्ञानिकों डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. अरूण राजभर सहित अन्य अधिकारियों, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा प्रगतिशील कृषकों के साथ फीता काटकर कृषक गोष्ठी का उदघाटन किया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अन्य अतिथियों च अधिकारियों के साथ विभिान्न विभागों द्वारा लगाये स्टालों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि विधायक ने जिले के कृषकों का आहवान किया कि उद्यान विभाग एवं कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से एकीकृत जीवनाशी प्रबन्धन तकनीक का लाभ प्राप्त कर विष मुक्त सब्ज़ी सहित अन्य औद्याोनिक फसलों का उत्पादन कर बेहतर से बेहतर मूल्य प्राप्त करें। विष मुक्त खेती से उत्पादित सब्ज़ी, फल व अनाज पूरी तरह से मानव जीवन के लिए उपयाोगी हैं। उप कृषि निदेशक वस जिला उद्यान अधिकारी द्वारा भी कृषकों को एकीकृत जीवनाशी प्रबन्धन तकनीक के बारे में जानकारी देते हुए कम लागत पर गुणवत्तायुक्त एवं ज़हर मुक्त उत्पादन प्राप्त कर अपने जीवन स्तर में सुधार लायें।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. शैलेन्द्र सिंह एवं डॉ. अरून राजभर वैज्ञानिक द्वारा फल, फूल, शाक भाजी एवं मसाला फसलों के उत्पादन, विपणन, संरक्षण एवं रोग व्याधि की रोकथाम के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। योजना प्रभारी पंकज वर्मा द्वारा उद्यान विभाग अन्तर्गत संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत के बारे में जानकारी दी गई तथा निदेशालय द्वारा नामित बीज उत्पादक कम्पनियों से कृषि निवेश मेला में कृषकों को मिनी बीज किट का वितरण कराया गया। सीडीओ ने मौजूद कृषकों को एकीकृत बागवानी विकास योजनान्तर्गत औद्यानिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि औद्यानिक खेती के माध्यम से आकांक्षी जनपद के किसान आसानी के साथ अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं।
सीडीओ ने किसानों का आह्वान किया कि औद्यानिक खेती के साथ उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से जुड़कर लघु उद्योग की स्थापना कर परिवार, गांव व जनपद को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहयोग प्रदान करें। अन्त में जनपद के उत्कृष्ट कृषकों एवं लघु उद्योग से जुड़े हुए 13 लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वशाल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सदभावना संस्था के प्रमुख योगेन्द्र मणि त्रिपाठी, कृषि वैज्ञानिक, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक ओम प्रकाश, विभिन्न जनपदों के कृषि एवं एलायड विभाग से सम्बन्धित अधिकारी, कड़ी संख्या में कृषकगण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










