उसके साहसिक कार्य की सराहना कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सोनू श्रीवास्तव, दीपू मिश्रा, वीरेंद्र मिश्र, अशोक कुशवाहा, रुस्तमुद्दीन, नगर पंचायत के लिपिक होरी लाल व नगर पंचायत कर्मी, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बताते चलें कि विगत 19 जून को कानपुर—बालामऊ रेलवे ट्रैक की मिट्टी धंस जाने से रेलवे पटरी उखड़ जाने की आशंका को देखते हुए उधर से गुजर रहे दरौली गांव के छात्र सृजन मिश्रा ने ट्रेन नंबर 54336 जो उसी पटरी पर आ रही थी जिसको अपनी सूझ—बूझ से दरौली रेलवे क्रासिंग के निकट रोक कर बड़ी दुर्घटना को बचाया था। सृजन मिश्रा के इस साहसिक कार्य की ग्रामीणों समेत अन्य गांवों में प्रशंसा हो रही है।










