एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने केरल सरकार एवं एसएफआई का फूंका पुतला

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने केरल सरकार एवं एसएफआई का फूंका पुतला

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा केरल में पीएम श्री योजना लागू करने की मांग कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और प्रदेश मंत्री पर वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा जानलेवा हमला किए जाने के विरोध में केरल सरकार एवं एसएफआई का पुतला कुशभवनपुर में राणा प्रताप पीजी कॉलेज गेट पर फूंका गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केरल सरकार मुर्दाबाद, वामपंथियों शर्म करो के नारे लगाए। इस दौरान अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभेन्द्र वीर सिंह ने कहा कि “केरल सरकार की शह पर वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई के गुंडों द्वारा केरल में पीएम श्री योजना लागू करने की मांग कर रहे छात्रों और अभाविप के प्रदेश मंत्री के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। यह हमला दर्शाता है कि केरल की सरकार और उसके समर्थक शिक्षा और छात्र विरोधी हैं। इस हमले से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में देश भर में आक्रोश है एवं आने वाले समय में परिषद वामपंथियों की ईंट से ईंट बजाने का कार्य करेंगी।
विभाग संयोजक विपुल ने कहा कि “केरल सरकार द्वारा शिक्षा के हितों की मांग करने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला अपने द्वारा पाले गए SFI के गुंडों से कराया जा रहा है। यह केरल सरकार की शिक्षा विरोधी सोच दर्शाती है। केरल में लगातार लोकतान्त्रिक आवाजों पर हमला किया जा रहा है। जिला संयोजक तेजस पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद घोर निंदा करती है। हम मांग करते हैं कि केरल में अभाविप के कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्यवाई की जाय।
प्रदर्शन के दौरान राज मिश्रा, रूद्र, हेमंत, विक्रम, शिखर, राहुल यादव, अमन वर्मा, अमन मिश्रा, अभय सिंह, मरूत नंदन, शिवांस, इंद्रमणि, रूद्र श्रीवास्तव, सचिन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA