एसपी ने समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की समस्याएं
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना मानिकपुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। साथ ही भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग को संयुक्त रुप से मौके पर जाकर निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर तहसीलदार मानिकपुर अवधेश कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल, पीआरओ प्रदीप कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














