एसपी सिटी ने ईवीएम की सुरक्षा में लगे जवानों को किया चेक

एसपी सिटी ने ईवीएम की सुरक्षा में लगे जवानों को किया चेक

अजय विश्वकर्मा
गोरखपुर। मतदाताओं ने प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बटन दबाकर बन्द कर दिया। ईवीएम को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की बैडमिंटन हाल वाणिज्य संकाय दीक्षा भवन व कला संकाय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखे गया है। तीन लेयर से ज्यादा सुरक्षा की गई है। स्ट्रांग रूम के आस-पास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

इसके अलावा सेना के जवानों की चौबीस घंटे तैनाती की गई है। डबल लॉक में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा में पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस भी स्ट्रांग रूम के आस-पास निर्धारित दूरी पर हर समय तैनात रहेगी। स्ट्रांग रूम के आस-पास परिन्दा भी पर नहीं पर मार सकेगा। 10 मार्च को मतगणना के दिन ही स्ट्रांग रूम के ताले खुलेंगे। गोरखपुर के नो विधानसभाओं के अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इनमें ईवीएम रखी गई हैं। स्ट्रांग रूम के पहले घेरे में पैरामिलिट्री को तैनात किया गया है। हर विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर रोजाना दिन में दो बार स्ट्रांग रूम का जायजा लेंगे। उम्मीदवार और उनके एजेंट को स्ट्रांग रूम के बाहर ठहरने के लिए टेंट बनाया गया है।

उम्मीदवार और उनके एजेंट सीसीटीवी के जरिए स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम को देख सकते हैं। स्ट्रांग रूम पर नजर रखने के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनको कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। निर्धारित दूरी पर पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है। पुलिस भी 24 घंटे तैनात रहेगी। स्ट्रांग रूम के आस-पास परिन्दा भी पर नहीं मार सकेगा। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी निर्धारित दूरी से स्ट्रांग रूम पर नजर रख सकेंगे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का खाका ऐसा तैयार किया गया है कि कोई भी इनके आस-पास नहीं जा सकेगा। 10 मार्च को मतगणना के दिन ही स्ट्रांग रूम का ताला खुलेगा। पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार ड्यूटी लगाए जवानों पर बराबर निगरानी कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने बताया कि सीसीटीवी, सीआरपीएफ, पुलिस का त्रिस्तरीय सुरक्षा का कड़ा घेरा तैयार किया गया है। ईवीएम की सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी करें।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat