समाजवादियों ने मनाया कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिवस

समाजवादियों ने मनाया कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिवस

योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर जी के 99वां जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर राजनीति में उनके योगदान पर चर्चा कर गोष्ठी आयोजित कर मनायी गई। अध्यक्षता नि. जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव व संचालन नि. जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक के नाम से मशहूर समाजवादी नेता थे। वे पढ़ाई छोड़कर भारत छोड़ो आंदोलन में कूदे।

उन्होने 26 महीने जेल में बिताए। उन्होने स्वतंत्रता के बाद अपने गाँव में शिक्षक के रूप में काम किया। 1952 में बिहार विधानसभा के सदस्य बने। वे उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रहे। मुख्यमंत्री रहते हुए इन्होनें पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। उनका जीवन लोगों के लिया आदर्श से कम नही है। वे दिसंबर 1970 से जून 1971 तक और जून 1977 से अप्रैल 1979 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उन्होने बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगाया था। हम सभी समाजवादी साथियों को ऐसे महान नेता के पदचिन्हों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दिया जा सकता हैं।

इस मौके पर रानीगंज विधायक डाॅ. आरके वर्मा, पट्टी विधायक रामसिंह पटेल, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना यादव, सैलून एसोसिएशन अध्यक्ष महेन्द्र कुमार शर्मा, शकील सलमानी, सचिन शर्मा, राम चन्दर शर्मा, शिवमणि शर्मा, रामबाबू शर्मा, दीपक शर्मा, पंकज शर्मा, दिनेश शर्मा, संतोष शर्मा, भईयाराम पटेल, अश्वनी सोनी, नरेंद्र पाल एडवोकेट, आशुतोष पाण्डेय, जगदीश मौर्या, बृजेश यादव, विनय प्रताप सिंह, पं. करोड़ीमल शर्मा, यशवर्धन सिंह, सफात अहमद, विनोद यादव, कृष्ण कुमार पटेल, निसार अहमद, महेन्द्र यादव, शिवाजीत सिंह, रामबचन यादव, डॉ. शेर बहादुर यादव, सत्यनारायण यादव, रामधन यादव, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, किशुन लाल सरोज, धर्मराज सिंह, हरीश शुक्ला, अख्तर अली अंसारी, सिराजुल हक, मोहनलाल रजक, विवेक यादव, मकसूद अहमद, संजय यादव, अजय मौर्या, वाहिद खान आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent