डीएम ने तहसील सदर में राजस्व न्यायालयों का किया निरीक्षण

डीएम ने तहसील सदर में राजस्व न्यायालयों का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को तहसील सदर बदायूं में राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने 3 वर्ष से अधिक पुराने वादों को चिन्हित कर प्राथमिकता पर निस्तारण कराने के लिए कहा। उन्होंने कॉज लिस्ट को प्रदर्शित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गुण दोष के आधार पर ही वादों का निस्तारण कराया जाए। सरसरी तौर पर व गलत तरीके से खारिज न किया जाय। जिलाधिकारी ने तहसील सदर के राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां नायब तहसीलदार जगत, बिनावर, कादर चौक व उझानी तथा तहसीलदार व तहसीलदार न्यायिक के न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने 3 वर्ष से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के लिए कहा। तामिला पर्याप्त रूप से कराया जाए। प्रत्येक दशा में कॉज लिस्ट को प्रदर्शित किया जाय। वादों का निस्तारण गुण दोष के आधार पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद किया जाए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी सदर न्यायिक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA