एसडीएम सदर व आबकारी निरीक्षक ने शराब की दुकानों पर की छापेमारी
अंकित सक्सेना
बदायूँ। नवबर्ष से पहले डीएम मनोज कुमार और एसएसपी ओपी सिंह के आदेश पर एसडीएम सदर एसपी वर्मा और आबकारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह व आबकारी निरीक्षक प्रकाश कुमार ने सदर की दुकानों पर छापेमारी की। देशी शराब, विदेशी मदिरा की दुकान और बीयर की दुकान जगत देशी, विदेशी और बीयर सखानु आदि दुकानों के स्टॉक का सघन निरीक्षण किया और उन पर उपलब्ध स्टॉक का विभागीय एप से चेक किया।
उन्होंने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि यहाँ भीड़ न लगने पाए और कोविड के नियमों का पालन किया जाये। आबकारी निरीक्षण सुनील कुमार सिंह ने सभी दुकानों पर पॉस मशीनों से बिक्री करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन, पुलिस और आबकारी की टीम द्वारा जल्द ही होटल और बारात घरों पर छापेमारी की जाएगी और जहां बिना वनडे लाइसेंस दिये शराब पिलाई जा रही होगी, उस होटल/बारत घर को सील कर दिया जाएगा। बदायूँ की सभी तहसीलों में आबकारी व प्रशासन की टीम द्वारा दुकान निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











