स्कार्पियो कंटेनर में घुसी, 7 की हुई मौत एवं 5 घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

स्कार्पियो कंटेनर में घुसी, 7 की हुई मौत एवं 5 घायल, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

सुनील कुमार
सासाराम रोहतास (बिहार)। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 5 घायल हुए हैं। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के ड्राइवर को झपकी लग गई। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी पर कंट्रोल खो बैठा और खड़े कंटेनर से टकरा गया। हादसा शिवसागर में हुआ। पखनारी पेट्रोल पंप के पास एन एच-2 पर कंटेनर और स्कॉर्पियो के बीच भीषण भिड़ंत हुई है। मृतकों में 3 लड़के, 2 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने रोहतास जिले के शिवसागर थाना के एन0एच0–02 पर हुयी दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले के शिवसागर थाना के एन0एच0 2 पर स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में मारे गये 7 लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने के शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला