वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश जी ने कबूलपुर में उतारी भगवान राम की आरती
तेजस टूडे सं.
कृपाशंकर यादव
जफराबाद, जौनपुर। श्री दया नारायण लीला समिति कबूलपुर के तत्वाधान में गुरुवार से शुरू हुई श्रीराम लीला का मुकुट पूजा व श्रीराम लखन की आरती उतारकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया। साथ ही कहा कि श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है।आज उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन को धन्य बना सकते है। श्रीराम का जीवन हमें सत्य व सरलता की सीख देता है। उन्होंने उपस्थित दर्शकों से बी0आर0पी0 इण्टर कालेज जौनपुर में आयोजित श्री रामकथा कार्यक्रम के तहत आगामी 20 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा व झांकी कार्यक्रम तथा 21 से 29 अक्टूबर तक सुविख्यात कथावाचक शान्तनु महराज द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली श्रीराम कथा का रसपान करके अपने जीवन को धन्य बनाने की अपील किया।
इसके पहले श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र जायसवाल, सत्यम श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव आदि ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वंश नरायण सिंह एवं संचालन अंकित श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मिताई जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, सुजीत चौहान, अजय बेनवंशी, सोनू यादव, भूपेश श्रीवास्तव, ज्ञानेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।













