बलात्कार के आरोपी को रोहनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलात्कार के आरोपी को रोहनिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

जितेन्द्र सिंह चौधरी
रोहनिया, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के चंदापुर सिंगही गाँव निवासी 27 वर्षीय बलात्कार के आरोपी को रोहनिया पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर से गिरप्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जंसा थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी युवती से शादी का झांसा देकर चंदापुर सिंगही गाँव निवासी आरोपी विकास कुमार कनौजिया प्रयागराज स्थित एक जगह पर बलात्कार किया था और युवती द्वारा शादी करने के बात पर इनकार कर दिया था जिसके बाद पीड़िता ने जंसा थाने में गत जून माह में आरोपी विकास सहित 3 लोगों के खिलाफ बलात्कार, अश्लील फोटो वीडियो वायरल, कहासुनी मारपीट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराई थी जिसकी विवेचना रोहनिया पुलिस कर रही थी।

आरोपी मुम्बई रहता था शुक्रवार को आरोपी के घर होने की सूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विकास को उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। वहीं इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रोहनिया विमल मिश्रा का कहना रहा कि उक्त मुदकमे में तीन आरोपी हैं। विवेचना की जा रही थी। सभी आरोपी फरार चल रहे थे जिससे उनकी गिरप्तारी नही हो पा रही थी। लगातार दबिश जारी थी। शुक्रवार को आरोपी के घर होने की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। शेष आरोपियों के खिलाफ विवेचना चल रही है। जल्द ही उनकी भी गिरप्तारी कर ली जायेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent