समाधान अभियान में चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित

समाधान अभियान में चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित

अमित त्रिवेदी
हरदोई। चुप्पी तोड़ हल्ला बोल के तहत समाधान अभियान के कार्यक्रम का पुलिस लाइन स्थित सभागार में 11 अगस्त को इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड द्वारा समर्थित परियोजना आयोजन किया गया। इस समाधान अभियान का उद्देश्य बाल यौन शोषण से रोकथाम और पोक्सो अधिनियम पर संवेदनशीलता और जागरूकता पैदा करना है। यह बच्चों पर इस तरह के दुर्व्यवहार को रोकने के लिए कारगर है एवं पाक्सों अधिनियम में वर्णित दण्ड के प्रावधानों के बारे में समझाने और जागरूक करने का कार्य करता है। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया कि समाज के सभी वर्गों को अपनी झिझक को तोड़ने और दूसरों के साथ-साथ बच्चों को अपनी सुरक्षा-अपनी जिम्मेदारी के बारे में जागरूक करने की जरूरत है। एक सुरक्षित राष्ट्र के निर्माण के लिए “चुप्पी तोड़-हल्ला बोल” समय की अनिवार्य आवश्यकता है। इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को पॉक्सों अधि0 व बच्चों की सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौके पर मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला