प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास ने आयोजित किया कार्यक्रम

प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास ने आयोजित किया कार्यक्रम

अब्दुल शाहिद
बहराइच। प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के तत्वावधान में नगर के महिला महाविद्यालय में आयोजित मेधावी अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में जनपद के सभी विकास खंडों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के दो-दो टॉपर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकरीवाल, एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, सीओ नगर जंग बहादुर यादव, वित्त एवं लेखा अधिकारी विजय शंकर उपाध्याय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास के संरक्षक डॉ घनश्याम बाजपेई ने की। न्यास के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेंद्र उपाध्याय ने न्यास द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुये अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव ध्रुव कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि छात्र छात्राओं को अपनी शिक्षा के प्रति जागरूक होकर लक्ष्य को निर्धारित कर लेना चाहिए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तैयारी करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। उपस्थित छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप देश के कर्णधार और भविष्य हैं।

विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को लेकर निरंतर आगे बढ़ते रहने से सफलता अवश्य मिलती है, इसीलिए कड़ी मेहनत करके हमें अपने परिवार समाज व देश का नाम रोशन करना है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकडीवाल ने प्रतिभा संरक्षण इकाई सेवा न्यास के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेवा न्यास निरंतर सामाजिक कार्यों के लिए कार्य कर रहा है। इसके लिए संस्थान को साधुवाद देता हूं। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी नगर जंग बहादुर यादव ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सच्चे हृदय से मेहनत करने की अति आवश्यकता है। बिना लगन और मेहनत के लक्ष्य प्राप्त नहीं हो सकता है, इसलिए सभी छात्र छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई करना चाहिए। वित्त एवं लेखा अधिकारी विजय शंकर तिवारी ने कहा कि जिनके लक्ष्य निर्धारित रहते हैं, उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होती है और सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र पाल ने कहा कि प्रतिभा संरक्षण इकाई सेवा न्यास निरंतर सेवा के कार्य तथा प्रतिभाओं के संरक्षण के कार्य कर रहा है, इसके लिए सेवा न्यास बधाई का पात्र है।

महिला महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अमृता मिश्रा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को कभी रूकना नहीं निरंतर आगे बढ़ते रहना ह। आपको लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम शुभारंभ से पूर्व मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। तदुपरांत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को डॉ अनंत राम, अतुल गौड़, संजय सिंह, अमरनाथ मिश्रा, जितेंद्र बाजपेई, सुरेश श्रीवास्तव, विजय गौड़, सुमुख पाठक, संजीव शर्मा, सुनील मिश्रा, एकता जायसवाल, सुष्मिता वर्मा, मंजू निगम, राजेश पांडेय, प्रदीप त्रिपाठी, प्रदीप मिश्रा, विपिन भाकरे, मारुति नंदन, सुनील सिंह, अमरीश शुक्ल, अजीत मौर्य, जीतेन्द्र बाजपाई, आदर्श शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रकाश पटेल, बच्छराज, बृजेंद्र शर्मा, गिरजा शंकर पांडेय, रिशु चौधरी, रोहित वर्मा, विनय उपाध्याय, बजरंगबली पाठक, सत्यम बाजपेई आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent