JAUNPUR NEWS : हार्वेस्टर की चपेट से महिला की हुई मौत, गांव में फैला मातम

JAUNPUR NEWS : हार्वेस्टर की चपेट से महिला की हुई मौत, गांव में फैला मातम

अभिषेक दूबे
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चोरसंड के इकरामगंज में सोमवार की शाम हार्वेस्टर के चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद हार्वेस्टर चालक गाड़ी लेकर भाग गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी गौरा रामजी सैनी ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गये।

बताया गया कि उक्त गांव की रहने वाली साबित्री 45 पत्नी गुलाब राम नए बन रहे नगर पंचायत कार्यालय के पास मेड़ पकड़ कर जा रही थी तभी पास के खेत मे चल रहे हार्वेस्टर की चपेट में आ गई। जैसे ही लोगो ने शोर मचाया, चालक हार्वेस्टर लेकर भाग गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला