किसान दिवस पर प्राप्त समस्याओं का शासन की मंशानुरूप कराएं निस्तारण: डीएम

किसान दिवस पर प्राप्त समस्याओं का शासन की मंशानुरूप कराएं निस्तारण: डीएम

चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल एवं तहसील अध्यक्षों तथा ब्लॉक अध्यक्षों ने किसानों की समस्याओं में अन्ना प्रथा, विद्युत व्यवस्था, बनकट पंप कैनाल, सोलर पैनल, साधन सहकारी समितियां में खाद न उपलब्ध होना, नहरों की सिल्ट सफाई, जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव की गलियों को न बनाए जाने, बीज की उपलब्धता, निजी नलकूप बोरिंग, पशु टीकाकरण आदि विभिन्न समस्याएं रखी गई। इस पर जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो किसानों की समस्याएं आज किसान दिवस में प्राप्त हुई हैं, उनका शासन की मंशानुरूप समयबद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाए। किसानों को कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उपनिदेशक कृषि से कहा कि जिन विभागों की आज समस्याएं प्राप्त हुई हैं, उनके निस्तारण के सम्बन्ध में अगले किसान दिवस की बैठक में आख्या सहित रखा जाए। उन्होंने किसानों से कहा कि गोवंशों के संरक्षण पर मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि शत प्रतिशत गोवंशों का संरक्षण कराया जाए, ताकि किसानों की फसलों को नुकसान न हो। उन्होंने पौधरोपण के सम्बन्ध में कहा कि जन सहयोग की इस में बहुत जरूरत है। प्रधानमंत्री ने एक नारा दिया है— एक पेड मां के नाम। उसमें आप सभी लोग एक पेड अवश्य लगाएं। किसानों को अगर कोई समस्या आती है तो उनके तथा मुख्य विकास अधिकारी के सीयूजी नंबर पर अवगत कराएं, उसका तत्काल निस्तारण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों पर गोवंशों का संरक्षण किया जा रहा है। माह जुलाई के अंत तक प्रत्येक दशा में सभी गोवंशों को संरक्षित कर दिया जाएगा। इसमें किसान भी सहयोग करें।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुभाष चन्द्र ने कहा कि अन्ना गोवंशों को सभी शासकीय गौशालाओं पर संरक्षित कराया जा रहा है। किसान अपने व्यक्तिगत पशु भी बांध कर रखें। सहभागिता पर जो गोवंश दिए गए हैं, उनका मार्च तक का भुगतान कर दिया गया है। शेष भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह ने बताया कि किसानों के ट्रांसफार्मर जब खराब होते हैं तो वह 1912 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें। विभाग तत्काल 3 दिन के अंदर किसानों का ट्रांसफार्मर बदल दिया जाता है। कुछ रास्ता आदि की जो समस्या होती है, उसका भी निस्तारण कराया जाता है। सहायक निबंधक सहकारी समितियां आरके शुक्ला ने कहा कि जनपद में 33046 एमटी यूरिया उपलब्ध है। 1000 एमटी डीएपी भी उपलब्ध है जो मांग के अनुसार साधन सहकारी समितियों में भेजी जा रही है। उन्होंने किसानों से कहा कि नैनो यूरिया तथा डीएपी का भी उपयोग करें।
उप निदेशक कृषि राजकुमार ने कहा कि जो आज किसान दिवस में समस्याएं किसानों ने रखा है, उनका सम्बन्धित विभागों से शत—प्रतिशत निस्तारण कराकर आपको अवगत कराया जाएगा। बैठक में किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को किसानों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे में ज्ञापन भी दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह, डिप्टी आरएमओ अविनाश झा, जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह, सहायक अभियंता सिंचाई गुरु प्रसाद, आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA