राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा के लिये परीक्षा केन्द्र निर्धारित

राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा के लिये परीक्षा केन्द्र निर्धारित

चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 के केन्द्र निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि लोक सेवा आयोग द्वारा 27 अक्टूबर को आयोजित सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 को सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया जाना है जिसमें जनपद में 6 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, उसमें जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय सीतापुर, गोस्वामी तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेडी पुलिया, राजकीय बालिका इण्टर कॉलिज कर्वी, चित्रकूट इण्टर कॉलिज कर्वी, श्री गंगा प्रसाद जनसेवा इण्टर कॉलिज कर्वी तथा सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इण्टर कॉलिज चित्रकूट धाम सीतापुर निर्धारित किया गया है जिसमें चित्रकूट इण्टर कॉलिज कर्वी में ब्लॉक ए तथा ब्लॉक बी निर्धारित किया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केन्द्र चित्रकूट मुख्यालय से मानक के अनुसार रहना चाहिए तथा सभी विद्यालयों का निरीक्षण कर लें जिसमें सीसीटीवी कैमरा का संचालन, फर्नीचर, पेयजल, प्रकाश आदि सभी व्यवस्थाओं को देखा जाए तथा कोई विद्यालय ब्लैक लिस्ट तो नहीं है, इसको भी देखा जाए। साथ ही जो परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा दिशा निर्देश परीक्षा केन्द्र निर्धारण के लिए दिए गए हैं, उसी के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनय दीक्षित, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA