मेथाडिस्ट गर्ल्स इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य परिषद की बैठक आयोजित

मेथाडिस्ट गर्ल्स इण्टर कालेज में प्रधानाचार्य परिषद की बैठक आयोजित

राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। मेथाडिस्ट गर्ल्स इण्टर कॉलेज में आयोजित उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद अयोध्या इकाई की आम सभा में माध्यमिक शिक्षा विभाग में व्याप्त चुनौतियों के बीच प्रधानाचार्यों के हितों का संरक्षण करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने का संकल्प लिया गया। सभा में उन पूर्व प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया जो चयन बोर्ड से चयनित प्रधानाचार्य के आने के कारण पदच्युत हो गये थे। प्रति वर्ष की तरह इस सत्र में भी सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाचार्यों के विदाई समारोह को आयोजित करने तथा चयन बोर्ड से चयनित नव नियुक्त प्रधानाचार्य का स्वागत करने के लिए तिथि एवं स्थान के बारे में निर्णय लिया गया। प्रधानाचार्यों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से वार्ता करने की बात कही गई। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष डा.मणि शंकर तिवारी को स्मृति चिह्न व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभा की अध्यक्षता डा.राम सुरेश मिश्र ने तथा संचालन राम प्रिया शरण सिंह ने किया।
सभा में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मणिशंकर तिवारी, राजकरण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. नीलकान्त वर्मा, महाराजा इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डा. रामकृष्ण मिश्र, डा. रमेश कुमार मिश्र, देवेन्द्र सिंह, श्री राम वल्लभा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक तिवारी, डा केके यादव, मनोहर लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी, डा. तारा सिंह तथा मेथाडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रुही पाल ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। सभा में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat