योगी सरकार में जनता बेखौफ व खौफजदा हुए अपराधी: सतीश

योगी सरकार में जनता बेखौफ व खौफजदा हुए अपराधी: सतीश

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। प्रदेश सरकार के सौ दिन पूरे होने पर राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद सतीश शर्मा ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अपराधियों में सरकार का खौफ होने के साथ ही जनता बेखौफ हुई है। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर में नल लगाकर हर व्यक्ति को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पहली कैबिनेट बैठक में ही तीन महीने तक मुफ्त राशन वितरित करने की घोषणा कर गरीबों को स्वावलंबी बनाने का काम किया जा रहा है।

धार्मिक स्थल के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी गई है। प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रस्तावित है बहुत जल्द ही बाराबंकी जिले में मेडिकल कॉलेज बनेगा। किसान सम्मान निधि योजना के तहत 503200 किसानों के खाते में 100.64 करोड़ रुपए भेजा गया है। विकासखंड त्रिवेदीगंज, हरख, फतेहपुर व रामनगर में भवन निर्माण पूरा कराकर बीज भंडार संचालित होने जा रहा है। गत वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 136 आवास बनाए गए हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत 1078 आवासों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है। अमृत सरोवर योजना में 171 तालाबों के निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जल जीवन मिशन योजना में हर घर को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 14.32 किमी के सापेक्ष 13.58 किमी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। रोजगार सृजन के लिए रोजगार मेले का आयोजन कर 65 लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है। एक वृहद गोवंश संरक्षण केंद्र का निंदूरा ब्लाक के अगासंड में निर्माण कराने के साथ ही 409 गोवंश संरक्षित किए गए हैं। पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए 151630 करोड़ डोज टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी डा आदर्श सिंह, अपर जिला अधिकारी, परियोजना निदेशक व सांसद उपेंद्र सिंह रावत के साथ ही सभी विधायक मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat