मानसून पूर्व सफाई अभियान: स्वेज इण्डिया एवं जलकल विभाग की संयुक्त पहल

मानसून पूर्व सफाई अभियान: स्वेज इण्डिया एवं जलकल विभाग की संयुक्त पहल

तेजस टूडे ब्यूरो
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए मानसून से पहले व्यापक सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। स्वेज इंडिया और जलकल विभाग के संयुक्त प्रयासों से सुपर शकर मशीन के माध्यम से गहरे सीवर मैनहोल की सफाई की जा रही है।
स्वेज इंडिया के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने बताया कि यह अभियान उन स्थानों पर विशेष रूप से केंद्रित है जहाँ हर साल बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। सुपर शकर मशीन की मदद से सीवर की गहराई तक पहुंचकर जमी हुई गाद और अवरोधों को हटाया जा रहा है जिससे पानी के बहाव में कोई रुकावट न रहे। स्वेज इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि मानसून से पहले यह कार्यवाही पूरी कर लेने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि बारिश के दौरान आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जलकल विभाग ने भी आमजन से सहयोग की अपील की है, ताकि सफाई कार्य में कोई बाधा न आये। यह संयुक्त पहल शहर को जलभराव मुक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA