प्रधान के भाई ने महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास | #TEJASTODAY
963191
प्रधान के भाई ने महिला के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास | #TEJASTODAY
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा आदमपुर पोस्ट निगोह में देर रात शीला देवी पत्नि स्व. विजय यादव ने प्रधान के भाई पर आरोप लगाया कि वे अपने घर में सो रही थी कि आदमपुर के ग्राम प्रधान सूर्यमणि यादव के छोटे भाई लालमणि यादव उनके घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा जिसपर शिला देवी ने शोर करना शुरू कर दिया जबतक लोग आते तब तक लालमणि यादव अपने घर के तरफ भाग गया और जाकर सो गया।
आपको बता दूं कि कुछ साल पहले पति विजय यादव की मौत हो जाने के बाद शिला देवी अपने बच्चों के साथ अकेले रहती है जिसका फायदा लालमणि यादव उठाना चाहता था। शिला देवी ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ महीनों पहले ही लालमणि यादव कॉल कर के उन्हें परेशान कर रहा था जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान सूर्यमणि को दिया गया तब वो कॉल करना बंद कर दिया लेकिन इसके बावजूद उसकी घिनौनी करतूतें बंद नहीं हुई।
जब छेड़खानी करके लालमणि अपने घर में जाकर छिप गया तब महिला अपने परिवार और गांव के कुछ सदस्यों को लेकर रात को ही सूर्यमणि के घर पहुंची और प्रधान को सारी घटना का सूचना दिया गया की ऐसा पहले भी कई बार कर चुका है तो भी ग्राम प्रधान के द्वारा कोई उचित जवाब नहीं मिला। महिला अभी भी अपनी इज्जत को बचाने को लेकर गुहार लगा रही है।