HomeJaunpurहनुमानगढ़ी परिसर में पुलिस ने प्रसाद विक्रेता को पीटा

हनुमानगढ़ी परिसर में पुलिस ने प्रसाद विक्रेता को पीटा

हनुमानगढ़ी परिसर में पुलिस ने प्रसाद विक्रेता को पीटा

व्यापारियों ने विरोध में बन्द कीं दुकानें, मचा हड़कम्प
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। अयोध्या हनुमानगढ़ी इलाके में शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रसाद विक्रेताओं व पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने प्रसाद बेच रहे एक व्यापारी अभय गुप्ता उर्फ हनी को लाठी—डंडों से बुरी तरह पीटा जिससे उसका सिर फट गया। घटना के बाद व्यापारी दुकान बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे व व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी आरोपी पुलिस अधिकारी व कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर पड़े हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारियों ने बताया कि उक्त प्रसाद विक्रेता एक श्रद्धालु को रेलिंग से प्रसाद का थैला दे रहा था। इस पर वहां खड़े पुलिस अधिकारी नाराज हो गए और गाली देने लगे उसने विरोध किया तो पुलिस ने लाठी—डंडों से उसे पीट दिया। इस घटना के बाद सभी व्यापारियों ने दुकान बंद रखे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read