डीएम ने प्राथमिक विद्यालय अड़हरा, छोगरिया का पूरा एवं आंगनवाड़ी केन्द्र अड़हरा किया निरीक्षण

डीएम ने प्राथमिक विद्यालय अड़हरा, छोगरिया का पूरा एवं आंगनवाड़ी केन्द्र अड़हरा किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। तहसील मंझनपुर के राजस्व ग्राम-करारी के शिकायतकर्ता ऐहसान हैदर पुत्र रियाजुल अब्बार निवासी चमनगंज करारी द्वारा आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपनी संक्रमणीय भूमि को विपक्षीगणों के कब्जे से मुक्त कराने एवं कब्जा दिलाये जाने के सम्बन्ध में शिकायत की गई थी जिसका निस्तारण राजस्व टीम एवं पुलिस की उपस्थिति में आपसी समझौते के आधार पर भूमि को पक्षों के मध्य बॉटकर सहमति के आधार पर समस्या का निस्तारण कर दिया गया था जिसका स्थलीय भौतिक सत्यापन जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने स्वयं करने पर शिकायतकर्ता व पक्षों द्वारा समस्या के निराकरण हो जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी कि अब किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हैं। शिकायतकर्ता राजेन्द्र साहू पुत्र नागेन्द्र साहू निवासी छोगरिया का पुरवा तहसील मंझनपुर द्वारा ग्राम-बधवां रजवर को अवैध अतिक्रमण मुक्त कराये जाने के सम्बन्ध में शिकायत की गई थी जिसका निस्तारण पूर्व में राजस्व एवं पुलिस टीम मंझनपुर द्वारा सरकारी भूमि को अवैध कब्जामुक्त करा दिया गया था जिसका जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण करने पर शिकायतकर्ता निस्तारण से पूर्ण संतुष्ट है। जिलाधिकारी द्वारा किये गये निस्तारणों का स्थलीय निरीक्षण करने पर संतोषजनक फीडबैक दिया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय अड़हरा, प्राथमिक विद्यालय छोगरिया का पूरा एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र अड़हरा किया औचक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति संतोषजनक पायी गई। पठन-पाठन सही पाया गया एवं डिजिटल उपस्थिति भी दर्ज थी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA