बिहार राजस्व मंत्री से वादी ने लगायी गुहार
तेजस टूडे ब्यूरो
विजय प्रताप सिंह
बक्सर, बिहार। केसठ प्रखंड के रघुनाथपुर गांव निवासी सतेंद्र दुबे उर्फ भूलन दुबे ने बिहार राजस्व मंत्री दिलीप जैसवाल से भूमि दखल कराने को ले गुहार लगाया।
उन्होंने अपने आवेदन में लिखा कि अंचलाधिकारी अभिषेक गर्ग के टाल—मटोल के कारण मेरे भूमि पर मेरा दखल कब्जा नहीं कराया गया जबकि भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव द्वारा वाद संख्या 96/ 2023–24 भूमि पर दखन कराने को ले आर्डर जारी किया गया था। अंचलाधिकारी द्वारा उस निर्देश की अवहेलना करते हुए टाल दिया गया। हालांकि वादी ने पिछले शनिवार को केसठ में आयोजित डीएम के जनता दरबार में भूमि के दखल कराने को गुहार भी लगाया। पीड़ित के आवेदन से उच्च न्यायालय ने स्टे ऑर्डर भी वापस ले किया है लेकिन उसके बाद भी वादी को न्याय नहीं मिली। इसके कारण वादी के उस भूमि पर धान की फसल नहीं हो पाई जिसके कारण वादी को करीब 2 लाख रुपए की हानि हुई है। पीड़ित ने रविवार को राजस्व मंत्री से गुहार लगाया है। पीड़ित ने बताया कि मंत्री द्वारा न्याय का आश्वासन दिया गया है। अब देखना यह है कि वादी के भूमि पर दखन होता है कि नहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






