280 प्रधानाध्यापकों का एक दिन का वेतन काटना अफसरशाही है, आदेश को वापस लें: राजेंद्र पासवान
तेजस टूडे ब्यूरो
संजय तिवारी
सासाराम (रोहतास)। राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) के नेता राजेंद्र पासवान ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर अपार आईडी सहित कई मामलों को लेकर 280 प्रधानाध्यापकों का एक दिन का वेतन काटा जाना प्रधानाध्यापकों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है।
उन्होंने प्रत्येक प्रधानाध्यापक को अपार आईडी सहित तमाम ऑनलाइन प्रतिवेदनों को तैयार करने के लिए कंप्यूटर इंटरनेट, निर्बाध विद्युत व्यवस्था के साथ एक ऑपरेटर देने की मांग किया है। चूंकि इसके अभाव में प्रधानाध्यापक कार्य करने में असमर्थ है। ऐसे में इनका वेतन काटना मुनासिब नहीं है। ऐसे तुगलकी आदेश को वापस लेनी चाहिए। शिक्षक समाज के कर्णधार व संरक्षक होते हैं, उनके साथ अन्याय नहीं होनी चाहिए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






