बिजली, पानी एवं सड़क की समस्या को लेकर लोगों ने लगाया जाम

  • बिजली, पानी एवं सड़क की समस्या को लेकर लोगों ने लगाया जाम

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। नगर के चुर्खी रोड क्षेत्र में सोमवार को बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर मार्ग जाम कर दिया और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग किया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है लेकिन संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों से सड़क निर्माण का कार्य नहीं कराया गया है जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है।
जाम की सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जाम लगाये लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा समाधान कराने का आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस लोगों को समझाने में जुटी थी और जाम खुलवाने के प्रयास जारी था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA