एएसपी साहब, चोरी हुई बाइक तो नहीं मिली, मण्डी चौकी प्रभारी ने चोर को पकड़कर छोड़ा

  • एएसपी साहब, चोरी हुई बाइक तो नहीं मिली, मण्डी चौकी प्रभारी ने चोर को पकड़कर छोड़ा

  • एएसपी ने चौकी प्रभारी को ऑफिस बुलाकर लगायी फटकार

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। नगर के राठ रोड स्थित ओवरव्रिज के नीचे खड़े एक वाईक को चोर चुरा ले गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर मंडी चौकी पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने चोर को पकड़ तो लिया लेकिन बाइक बरमाद न कर उल्टा से चौकी से छोड़ दिया। पीड़ित ने आज एसपी कार्यालय जाकर अपर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। जालौन कोतवाली कस्बा के मोहल्ला तोपखाना निवासी कमलेश पुत्र ललनजू ने अपर पुलिस अधीक्षक डा0 ईशान सोनी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि एक माह पूर्व वह अपने किसी काम से उरई आया हुआ था जब वह राठ रोड ओवरव्रिज के नीचे रोड किनारे अपनी बाइक खड़ी करके अपना काम करने लगा तभी एक युवक उसकी उसकी बाइक चोरी कर के भाग गयां पीड़ित ने घटना की तहरीर मंडी चौकी प्रभारी अमित चतुर्वेदी को दी जिस पर चौकी प्रभारी ने बाइक चोर को पकड़ा लिया। चोरी की बाइक बरामद नहीं की, बल्कि उल्टा चोर को ही चौकी से छोड़ दिया। मामला सुनते ही अपर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से मंडी चौकी प्रभारी अमित तिवारी को कार्यालय बुलाकर फटकार लगाते हुये कड़ी हिदायत दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA