शान्तिपूर्ण तरीके से वारिसलीगंज व कौआकोल में निकली रामनवमी शोभायात्रा

शान्तिपूर्ण तरीके से वारिसलीगंज व कौआकोल में निकली रामनवमी शोभायात्रा

सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं अम्ब्रीश राहुल पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश से वारिसलीगंज बाजार एवं बागी बरडीहा एवं कौआकोल प्रखंड में शांतिपूर्ण वातावरण में शोभायात्रा जुलूस निकाले जाने के लिए व्यापक व्यवस्था की गयी थी। संवेदनशील सभी स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं काफी संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी।

दोनों प्रखंडों में शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु उल्लास वातावरण में और अनुशासित होकर शोभा यात्रा में शामिल हुए। सड़कों पर काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे एकत्र होकर शोभा यात्रा का अवलोकन किये एवं मर्यादा पुरूषोत्तम राम भगवान से मन ही मन आशिर्वाद लिए। वारिसलीगंज प्रखण्ड में मो. मुस्तकीम भूमि उप सुधार उप समाहत्र्ता और उपेन्द्र प्रसाद एसडीपीओ नवादा को विशेष दंडाधिकारी एवं डाॅ. कारी प्रसाद महतो अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण अधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए थे।

बागी वरडीहा में आदित्य कुमार पीयूष अनुमंडल दंडाधिकारी रजौली एवं विक्रम सिहग अनुमंडल पुलिस दंडाधिकारी और वरीय अधिकारी के रूप में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी नवादा को प्रतिनियुक्त थे। कौआकोल प्रखण्ड के लिए उमेश कुमार भारती अनुमंडल अधिकारी नवादा और महेश चौधरी अनुमंडल पुलिस अधिकारी पकरीबरावां को शोभा यात्रा/जुलूस को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए विशेष दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किये गए थे।

प्रखण्ड विकास अधिकारी वारिसलीगंज सुनील कुमार चांद एवं अंजली अंचलाधिकारी कौआकोल भी लागातार सक्रिय होकर शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। दोनों ब्लाॅकों में शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में एवं रामनवमी का शोभायात्रा सम्पन्न हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent