आनलाइन आवेदन 25 जुलाई तक: उपायुक्त

आनलाइन आवेदन 25 जुलाई तक: उपायुक्त

जौनपुर। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को स्वरोजगार युक्त बनाये जाने हेतु सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाना है। इस योजना के अन्तर्गत 4 माह का (37 अभ्यर्थियों) को प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसमें एक माह का सैद्धान्तिक एवं 3 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिये। प्रशिक्षण के दौरान रू0 1250 प्रतिमाह अभ्यर्थियों को मानदेय के रूप में दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आनलाइन आवेदन 25 जुलाई कर तक कर सकते हैं। इसी क्रम में अनुसूचित जाति/जनजाति सबप्लान के व्यक्तियों को स्वरोजगार युक्त बनाये जाने हेतु सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाना है। इस योजना के अन्तर्गत 4 माह का प्रथम एवं द्वितीय बैच (45-45 अभ्यर्थियों) को प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसमें एक माह का सैद्धान्तिक एवं 3 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान रू0 1250 प्रतिमाह अभ्यार्थियों का मानदेय के रूप में दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पर आन लाइन आवेदन 25 जुलाई कर सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA