इसी क्रम में डा शिवानन्द मौर्य विषय वस्तु विशेषज्ञ ने मिलेट योजना के विषय में बताया। साथ ही मिलेट को भविष्य को अनाज बताया। इस अवसर पर सकल नारायण पटेल सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सिकरारा, शशांक सोनकर, राकेश मौर्या सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने किया।





