सुजानगंज में एक बार फिर धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश
मौके से 3 बाइबिल समेत अन्य कागजात बरामद
तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला बहुत तेज चल रहा है। आए दिन धर्मांतरण गिरोह का तेजी से खुलासा हो रहा है। इसके पहले भी सुजानगंज में धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को सुबह विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता ने सूचना दी कि क्षेत्र के कुरावां गांव में कुछ लोग धर्मांतरण करवा रहे हैं। सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंच गई। हिन्दू धर्म से इसाई धर्म में परिवर्तन कराने वाले तीन अभियुक्त बिरेन्द्र बिन्द पुत्र स्व0 रामदेव निवासी ग्राम अन्दावा थाना सराय इनायत जनपद प्रयागराज, कुन्दन बनवासी पुत्र मकर बनवासी ग्राम कुरावा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर तथा सुनील बनवासी पुत्र पप्पू बनवासी निवासी ग्राम कुरावा थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर को धर्म परिवर्तन कराते हुए कुरावा गांव में स्थित प्रधानमंत्री आवासीय कालोनी में चन्दु के घर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से धर्म परिवर्तन कराने के सम्बन्धित कागजात व 3 बाइबिल पुस्तक बरामद की गयी। फरीदाबाद गांव निवासी संतोष मौर्य ने थाने पर तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुजानगंज यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।