डीएम से मिले व्यापार मण्डल के पदाधिकारी | #TEJASTODAY
जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मिले। इस दौरान पदाधिकारियों ने मांग किया कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नाम पर व्यापारियों की दुकानें 7 दिन के लिए सीज कर दी जा रही है। उन व्यापारियों की दुकान सीज न की जाएं। व्यापारी निरंतर प्रशासन का सहयोग कर रहा है।
उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल लगातार पंपलेट और प्रचार वाहन के माध्यम से व्यापारियों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है और जिला प्रशासन का निरंतर सहयोग कर रहा है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, जिला महामंत्री रवि मिंगलानी, प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी, संतोष अग्रहरी, मुन्ना लाल अग्रहरि, संजीव जायसवाल, शरद साहू आदि उपस्थित रहे।