अब इस जिले से चुनाव लड़ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, पढ़िए पूरी खबर….
सीएम के ओएसडी ने बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लिया फीडबैक
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना लगातार पुख्ता हो रही है। गत दो दिनों से सीएम के ओएसडी संजीव सिंह रामनगरी में डेरा डाले हुए हैं। उनकी सक्रियता ने योगी की यहां से उम्मीदवारी को और बल दिया है। संजीव सिंह अयोध्या पहुंचे। देर शाम करियप्पा मंडल के पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की।
साथ ही योगी सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियों की बुकलेट दी गई। इसके अतिरिक्त पार्टी से जुड़ा कुछ साहित्य भी दिया गया। कार्यकर्ताओं के संग संवाद में ओएसडी ने पूछा कि योगी जी अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो कैसा रहेगा। इस पर सभी ने उत्साह भरे अंदाज में उत्तर दिया, हां… बहुत ही अच्छा रहेगा। शुक्रवार को भी मंडल इकाई वार बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठकों का दौर चला। इसमें अयोध्या व देवकाली के पदाधिकारियों के साथ ओएसडी ने बातचीत की।
इसमें भी योगी की दावेदारी पर कार्यकर्ताओं की मंशा टटोली गई। राजनीतिक समीक्षक मानते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो इसका असर उत्तर प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों के चुनाव पर भी दिखायी पड़ सकता है। अंत में पूराबाजार मंडल की बैठक हुई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।