भाजपा नेता पंकज श्रीवास्तव राज्य सलाहकार समिति सदस्य मनोनीत
तेजस टूडे सं.
मुसैब अख्तर/प्रत्यूष पाण्डेय
गोण्डा। भाजपा नेता पंकज श्रीवास्तव को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारतीय खाद्य निगम उत्तर प्रदेश कि राज्य सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर भाजपा नेताओं एवं शुभचिंतकों ने केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रांतीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए बधाई दिया है।
भाजपा नेता पंकज जी के मनोनयन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र प्रताप पांडेय, अनिल सिंह, पंकज दुबे, संदीप मेहरोत्रा, अमित वर्मा, शैलेंद्र उपाध्याय, आरके नारद, महेंद्र यादव, दानिश, देवेंद्र गुप्ता, दिनेश ओझा, अफजल, राम गोपाल साहू, अधिवक्ता अतुल श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
अपनी नियुक्ति पर पंकज जी ने भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज जी विगत कई वर्षों से रेलवे यात्रियों एवं कर्मचारीगण के लिए रेल गाड़ियों के आवागमन एवं सुख सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











