HomeTrendingचलती कार बनी आग का गोला पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान

चलती कार बनी आग का गोला पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान

  • चलती कार बनी आग का गोला पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
राठ, हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बाखेड़ा गांव के पास सड़क पर दौड़ रही ईओन कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार में सवार पांच लोगों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही राठ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कार सवार सभी पांच लोग सुरक्षित हैं। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।पुलिस ने सभी लोगों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कराया।

 

 

 

 

Must Read