महिला यात्री का खोया हुआ बैग जीआरपी पुलिस ने लौटाया

महिला यात्री का खोया हुआ बैग जीआरपी पुलिस ने लौटाया

आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। महिला यात्री अदिति वर्मा पुत्री श्रीकान्त वर्मा निवासी गाडीपुरा (इटावा) का ट्रेन नं. 22307 बीकानेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक बैग छूट गया था जिसकी सूचना जीआरपी टूंडला पुलिस को अनुभागीय कन्ट्रोल से प्राप्त हुई जिसमें अग्रिम कार्यवाही करते हुये प्लेटफार्म ड्यूटी हेड कांस्टेबल भगत को अवगत कराया गया जिसमें हेड कांस्टेबल भगत द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये शिकायतकर्ता अदिति वर्मा से सम्पर्क किया और जानकारी प्राप्त कर ट्रेन से एक पिठ्ठू बैग जिसका रंग नीला था वो पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बैग में कपडे, जरुरत का सामान, लैपटॉप व लैपटॉप आदि था। तत्पश्चात बैग प्राप्त हो जाने के सम्बन्ध में यात्री को सूचना दी गयी। यात्री का भाई आकाश गौर पुत्र राजीव गौर निवासी 165/केए सन्त ग्लास कम्पनी थाना दक्षिण जनपद फिरोजाबाद आये जिन्हें खोलकर बैग दिखाया गया और शिकायतकर्ता कॉलर को भी वीडियो कॉल के माध्यम से बैग खोलकर दिखाया गया। जिनके द्वारा बैग व अपने सामान को चैक कर प्रसन्नता प्रकट करते हुये थाना जीआरपी टूण्डला पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा की। बैग को कॉलर अदिति वर्मा के कजिन आकाश गौर उपरोक्त को सुपुर्द कर जीआरपी थाने से सादर रुखसत किया गया। और इस काम के लिए जीआरपी पुलिस टीम की जनमानस में बहुत सराहना की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA